फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपिका, स्वाती ने पाए 96 फीसदी अंक, बनीं टॉपर

Mon, 16 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर रविवार को हरिहर इंटर कालेज में खुशी के मारे उछल पड़ीं सफल छात्राएं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.32 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले साल के परीक्षा परिणाम के मुकाबले इस साल 2.59 फीसदी कम रहा। पहले दस स्थान पर छात्राओं का कब्जा रहा।
विज्ञापन

 
मां शारदा इंटर कालेज खानापट्टी सिकरार की सीपिका यादव और स्वाती सिंह ने 96 फीसदी अंक हासिल किया।  नेशनल इंटर कालेज पट्टीनरेंद्रपुर की प्रीति बिंद को 95 और ग्रम विकास इंटर कालेज खुटहन के अभिषेक यादव ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है।

डा. बीआर अंबेडकर इंटर कालेज सिकरारा के अंशू यादव और श्वेता यादव को 94 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की हर्षिता पांडेय और प्रतिभा सिंह को 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी विद्यालय की अंजली मिश्र को 93.6 और मनस्वी तिवारी को 93.4 फीसदी अंकों के साथ सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सरस्वती निकेतन इंटर कालेज सिरकोनी की रागिनी देवी को 93.4 और लक्ष्मीशंकर यादव इंटर कालेज बरौत की सुष्मित यादव को 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिले के कई विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। ऐसे विद्यालयों ने मिठाई बाटकर खुशियां मनाई और छात्रों को जश्न में शामिल किया।

राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा, आरजे सिटी इंटर कालेज सिद्दीकपुर, रहमत इंटर कालेज कबूलपुर, एमआई पूर्वांचल पब्लिक इंटर कालेज भरौरा, काली प्रसाद इंटर कालेज ताड़तला जफराबाद, नेहरू बालोद्यान इंटर कालेज, कमला नेहरू इंटर कालेज, सरस्वती निकेतन इंटर कालेज, डा. बीआर अंबेडकर इंटर कालेज यादवगंज सिकरारा, सूरजा इंटर कालेज कलवारी, हरिहर सिंह इंटर मीडिएट कालेज, रामधार सिंह इंटर कालेज रामपुर दवन, सरस्वती निकेतन इंटर कालेज सिरकोनी, आदि विद्यालयों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें