फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93.8 फीसदी अंक पाकर ज्योति बनीं जिला टॉपर

Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखने के लिए हर तरफ छात्र उतावले थे।
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योति दुबे ने बाजी मारी है। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल  88.70 फीसदी छात्रों ने कामयाबी हासिल की है। परीक्षा में 101211 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 89777 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन


परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। अब तक प्राप्त परिणाम में पहले छह स्थान पर लड़कियां ही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल 111863 छात्र पंजीकृत हुए थे। पिछले साल 87.50 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल 1.20 फीसदी छात्र अधिक उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्रों के परिणाम पर गौर करें तो सरस्वती निकेतन इंटर कालेज सिरकोनी के हाईस्कूल की छात्रा ज्योति दुबे ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जगन्नाथ साहू इंटर कालेज गड़ेरिया महराजगंज की छात्रा आंचल पांडेय ने 93 प्रतिशत और रामअधार सिंह इंटर कालेज रामपुर दवन की छात्रा निधि यादव, नेशलन इंटर कालेज पट्टी नरेंद्रपुर की शिल्पा मौर्य ने भी 93 फीसदी अंकों के साथ सफलता हासिल की है।  आकांक्षा यादव ने 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। ज्योत्सना और दीक्षा और सुनील व दुर्गेश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें