सुजानगंज। थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क के किनारे लगे शिलापट्ट से टकरा गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक पड़ोसी हैं।
कुशमौल गांव निवासी धर्मेंद्र शुक्ल (28) अपने पड़ोसी सूर्यभान बिंद (39) के साथ बाइक से बेलवार गए थे। वापस दोनों रात नौ बजे बाइक से घर कुशमौल लौट रहे थे। रास्ते में पढुआ में सड़क के किनारे लगे पत्थर के शिलापट्ट से टकरा गए। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। घटना की मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।