फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
22- केराकत कोतवाली के सामने रोती सड़क दुर्घटना में मृत अजय चौहान की मां व जुटे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। जौनपुर-केराकत मार्ग पर देवकली तकिया-चौकिया मोड़ के पास मंगलवार को बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों प्रवासी मजदूर थे। हाल ही में घर आए थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसेवा निवासी रवींद्र कुमार चौहान का पुत्र अजय चौहान (21) मंगलवार को मोहल्ले के ही अभिषेक चौहान (20) पुत्र विनोद के साथ किसी काम से बाइक पर जयगोपालगंज जा रहा था। देवकली तकिया से तीन सौ मीटर दूरी पर चौकियां मोड़ के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। बताते हैं कि अजय चौहान सूरत में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। एक दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। वहीं अभिषेक चौहान पूना में एसी मरम्मत का काम करता था। वह भी रविवार को घर आया था। उनकी मौत से गांव में परिवारवालों का रो-रोक बुरा हाल है। अजय चौहान दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई कल्लू अपनी मां सविता के साथ घर रहता है। पिता रवींद्र कुमार बाहर रहते हैं। अभिषेक चौहान भी दो भाइयों में बड़ा था। पिता विनोद सूरत में हैं, जबकि मां मीना देवी का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका हे। छोटा भाई अविनाश चौहान घर पर रहता है।
हादसे में प्रवासी मजदूर घायल
मीरगंज। क्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर घायल हो गया। सोनभद्र निवासी रघु अपने अन्य साथियों के साथ घर की ओर जा रहा था। बभनियांव गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से जख्मी मजदूर को लोगों ने मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें