फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का मरीज मिलने पर दो गांव सील

विज्ञापन
16- सिकरारा के बिरपालपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर बॉस बल्ली लगाकर गाँव को सीज करता ग्रामी? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
डोभी/सिकरारा। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद सिकरारा ब्लाक के वीरपालपुर और डोभी ब्लाक के कोपा गांव को सील कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में गांवों में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद करते हुए सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करेगी।
विज्ञापन

सिकरारा ब्लाक के बिरपालपुर गांव में मुंबई से आए एक युवक की सोमवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को गांव के मुख्य रास्तों को बांस बल्ली लगा कर बैरिकेडिंग कर दी गई। साथ ही गांव में आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि गांव निवासी एक युवक 13 मई को जौनपुर आया था। थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने के कारण उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजीटिव आई। इसके पहले ब्लाक के फजायलपुर में भी कोरोना मरीज मिल चुका है। उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के कोपा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीज को अस्पताल ले गई। दोपहर बाद गांव को सील कर दिया गया। गांव में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दिया गया है। इसके अलावा उसके परिजनों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह ही दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें