फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, दो गांवों में पसरा सन्नाटा

Sun, 13 Aug 2023 06:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से सिकरारा क्षेत्र के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। एक साथ दो युवकों की मौत से रविवार को दो गांवों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
बेलगहन गांव में रोते-बिलखते निर्मल यादव के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। तीनों रात में रेलवे ट्रैक पर क्या कर रहे थे, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों रेलवे ट्रैक पर घूम-घूम कर वीडियो और रील बना रहे थे। इधर, इस हादसे से सिकरारा क्षेत्र के दो गांवों हसनपुर और बेलगहन में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं घायल हसनपुर का एक छात्र बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग जीतने के लिए संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन


हादसा बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर भूपतिपट्टी रेलवे क्रासिंग के पास हुआ था।  पुलिस के मुताबिक, हसनपुर निवासी कीर्तिमान मिश्र (19) व प्रतीक मिश्र और बेलगहन निवासी निर्मल यादव (19) जौनपुर में किराये की मकान लेकर रहते थे। तीनों रात में वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर भूपतिपट्टी क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर टहल रहे थे और वीडियो बना रहे थे। 

इसी दौरान तीनों दिल्ली की ओर जा रही महामना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही कीर्तिमान और निर्मल की मौत हो गई। जबकि प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। एक साथ दो युवकों की मौत से रविवार को दो गांवों में चूल्हे नहीं जले।

विज्ञापन

बेटे के सिर पर शादी का सेहरा...कहकर बेसुध हुई मां

हसनपुर गांव में गमजदा कीर्तिमान के दादा, पिता और भाई - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर के राधे रमण मिश्र के दो पुत्रों में बड़ा पवन घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती में मदद करता है। छोटा पुत्र कीर्तिमान टीडी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात हादसे में कीर्तिमान की मौत से माता इंद्रावती बेसुध हैं। उन्हें चिकित्सीय व्यवस्था देनी पड़ी। पिता और भाई उन्हें संभालने में असहज हो जा रहे थे। दिन भर लोगों का आना-जाना और सांत्वना का दौर चलता रहा। मां इंद्रावती रो-रोकर बेटे के सिर पर शादी का सेहरा न देख पाने के लिए अपनी किस्मत को कोस रही हैं। घर पहुंचे लोग भी भावुक हो जा रहे थे।
विज्ञापन

घायल की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना

उधर, बेलगहन गांव निवासी फूलचंद यादव के चार बेटों में से सबसे छोटा निर्मल यादव परिवार का सबसे दुलारा था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम है। वहीं हसनपुर निवासी राकेश मिश्र का पुत्र प्रतीक बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। उसकी नाजुक स्थिति से परिजनों की भी सांसें अटकी हुई हैं। लोग मंदिरों में जाकर उसकी सलामती की मन्नते मांग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें