जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में बुधवार को बच्चों के विवाद लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ केराकत गौरव शर्मा तथा थाना प्रभारी रामसरिख गौतम फोर्स के साथ पहुंचे।
गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पंकज मौर्य की जनरल स्टोर की दुकान है। तीन दिन पहले पंकज मौर्य की दुकान के सामने एक समुदाय के बच्चों से किसी से झगड़ा हो रहा था। पंकज ने उन लोगों को दुकान से दूर होकर झगड़ा करने को कहा। उसी बात पर वहां गालीगलौज हुई थी। बुधवार को पंकज से एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष के पंकज मौर्य, मनीष मौर्य तथा दूसरे पक्ष के मुमताज, नदीम, नौशाद, रिजवान घायल हो गए। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। उसके बाद घटना की सूचना पर थानाप्रभारी रामसरिख गौत्तम मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगो को थाने ले जाया गया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चों के बीच मारपीट थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।