फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रांसफार्मर बदलने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोचन महादेव बाजार के भवनाथपुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित 100 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। जिसे विभाग द्वारा नहीं बदले जाने आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार को त्रिलोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग सेठ के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों के साथ विद्युत उप केंद्र जलालपुर पर धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग सेठ ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफॉर्मर जलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी लिखित सूचना एसडीओ व जेई को कई बार दी जा चुकी है। बावजूद इसके उन्होंने अब तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रदर्शन की सूचना टेलीफोन से एसडीओ को दिया तो एसडीओ ने उल्टा कार्रवाई करने की बात कह डाली। कहा की फीडर में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसके जिम्मेदार खुद व्यापार मंडल अध्यक्ष होंगे। इस बात को सुनते ही व्यापारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। व्यापारी विद्युत उपकेंद्र के सामने शाम तक धरने पर बैठे रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जब तक एसडीओ का निलंबन नहीं होता है तब तक त्रिलोचन महादेव बाजार बंद रहेगा। इस संबंध में एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि जिस दिन ट्रांसफार्मर जला है उसी दिन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। ट्रांसफार्मर प्राप्त होते ही लगवा दिया जाएगा, वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर न होने की वजह से विलंब हो रहा है। इस मौके पर चंदन जायसवाल, संजय जायसवाल, सरोज मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल, बंटी, आनंद अग्रहरि, गणेश चौहान, राकेश, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें