फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में आम तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राममअजोर यादव के घर के बच्चे आम तोड़ रहे थे। आरोप है कि इसका विरोध विपक्ष से श्रीकांत यादव का परिवार कर रहा था। दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एक पक्ष से रामअजोर (70), माधुरी यादव (28) ,प्रीतम (25) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से श्रीकांत (60) ,अमृतलाल (27) ,आनंद (42) घायल हो गए। आनंद यादव श्रीकांत यादव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें