पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर शनिवार को अटेवा की ओर से ट्विटर पर अभियान चलाया गया। जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि इस अभियान के जरिए शिक्षक कर्मचारियों ने पीएम मोदी और संबंधित प्रांत के मुख्यमंत्रियों को ट्वीट कर न्याय की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल और अटेवा के मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि ट्विटर पर यह अभियान घंटों ट्रेंड करता रहा।