फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो सड़कों का 14.96 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा मडियाहूं के ग्राम पंचायत नरहरपुर कटौना व पट्टीकीरतरायपुर मार्ग का 14.96 लाख रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। शासन की ओर से मिल मंजूरी मिल गई है। पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल हैं। इस पर पैदल चलना भी दुष्कर है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को हादसों का डर बना रहता है। इसके मद्देनजर मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल के प्रयास से रामपुर के पट्टीकीरतराय लाल साहब के घर से नागेंद्र सिंह के घर तक 145 मीटर इंटरलॉकिंग होगी। नरहरपुर कटौना संतोष सिंह के घर से गणेश सिंह के घर तक 160 मीटर इंटरलाॅकिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन दोनों कार्य में 14.96 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसकी पहली किस्त 8.976 लाख रुपये आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

दोनों मार्गो की पहली किस्त प्राप्त हो गई है। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। -नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें