फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार साल पहले बनी पुलिस चौकी, आज तक नहीं हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चार साल पहले रामघाट पर मां काली पुलिस चौकी की स्थापना की गई। यहां आज तक एक भी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं की गई। इससे क्षेत्र में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों में असुरक्षा की भावना है। क्षेत्र में बड़े अपराध या हादसे होने पर कार्रवाई देर से होती है।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर अवांछनीय तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिलने पर मां काली पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी। यहां पर बकायदा कमरा बनवाकर पुलिस चौकी के रंग में पेटिंग कराई गई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन एएसपी (सिटी) डाॅ.संजय कुमार ने 14 अक्तूबर 2021 को किया था। साथ ही दो पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान चौकी के बाहर 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन डीवीआर व माॅनीटर न लगने से कैमरे क्रियाशील नहीं हो सके। इस दौरान चोर सीसीटीवी उठा ले गए। यहां पुलिस अधिकारी और सिपाही की तैनाती नहीं हो सकी। वर्तमान में चौकी में सिर्फ एक व्हील चेयर, टेबल, 10 से 15 प्लास्टिक की कुर्सियां धूल फांक रही हैं। बाहर लगे वाटर कूलर से पानी बहने से परिसर में काई व गंदगी दिखाई पड़ रही है।
केस वन :-दो जनवरी 2025 को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रशीदाबाद में किन्नर के चालक की हत्या की गई थी। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया। यह क्षेत्र में रामघाट के समीप ही पड़ता है।
विज्ञापन

केस टू :-लाइन बाजार थाना क्षेत्र में प्रसाद तिराहे के पास 10 मार्च 2024 को सड़क हादसे में बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा के स्टेशन रोड निवासी परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। घटना रामघाट के पास हुई थी। आसपास पुलिस चौकी न होने से काफी देर बाद पुलिस राहत बचाव के लिए पहुंची थी।
शासन द्वारा स्वीकृत पुलिस चौकी है या नहीं इसकी पड़ताल करानी पड़ेगी। शासन से स्वीकृत पुलिस चौकी पर ही पोस्टिंग व ट्रांसफर किया जा सकता है। यहां पर वित्तीय संचालन की क्या व्यवस्था है इसको भी देखा जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो यहां पोस्टिंग की जाएगी। -डाॅ.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें