जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के बीबीपुर भोड़ा कमरूद्दीन मार्ग व सुरेरी कोचारी संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हमेशा हादसों का डर बना रहता है। अब इस मार्ग का दिन जल्द ही बदलेंगे। इनकी पुननिर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए शासन से 52 लाख छह हजार की स्वीकृति मिल गई। जिसमें पहली किस्त 41 लाख 64 हजार रुपये जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन सड़कों का होगा पुननिर्माण
मडियाहूं क्षेत्र के बीबी भोड़ा कमरूदीनपुर से सीढूपुर मार्ग , सुरेरी-कोचारी-गांधीघाट मार्ग से कोचारी संपर्क मार्ग का पुननिर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों पर गड्ढे होने से काफी परेशानी होती है। इनके बन जाने से आवागमन में सुविधा होगी।
बीबीपुर भोड़ा कमरूद्दीन मार्ग व सुरेरी कोचारी संपर्क मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया जाना है। जिसके लिए शासन की ओर से 52 लाख छह हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जिसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- अकील अहमद, सहायक अभियंता, लोकनिर्माण विभाग