फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो रिहायशी छप्पर जले

विज्ञापन
सिकरारा के देहजुरी गांव की गोपालपुर दलित बस्ती में आग लगी के बाद मलबा हटाते परिजन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। देहजुरी गांव की गोपालपुर दलित बस्ती में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। उसमें रखा हजारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

उक्त गांव के रामधनी व लालता प्रसाद का रिहायशी छप्पर अगल-बगल था। सोमवार की रात भोजन के बाद परिवार के सदस्य छप्पर के सामने सो रहे थे। देर रात रामधारी के रिहायशी छप्पर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते आग विकराल रूप धारण कर लालता प्रसाद के रिहायशी छप्पर को भी चपेट में लिया। लोगों के प्रयास के बावजूद दोनों छप्पर में रखे सामान जलकर राख हो गए। रामधनी ने बताया कि मड़हे में रखा हजारों रुपये नगदी सहित अनाज, कपड़ा, कूलर, तख्ता बिस्तर व गृहस्थी अन्य सामान जलकर राख हो गए। लालता प्रसाद का भी टीवी, घरेलू सामान, कपड़ा बिस्तर व अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें