दुकान पर चोरी के पहले मोबाइल देते सिपाही। वीडियो ग्रैब
- फोटो : 1
- सीसीटीवी फुटेज में मुस्कुराते हुए निकल थे दुकान से बाहर
जौनपुर। शोरूम से मोबाइल चोरी करने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शोरूम से कथित ताैर पर मोबाइल फोन चुराने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि फोन लेकर दोनों मुस्कुराते हुए बाहर आ रहे हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने शोरूम के मालिक को मोबाइल फोन वापस कर दिया। वीडियो के आधार पर बक्सा थाने में तैनात सिपाही मिथिलेश यादव और पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी धनंजय बिंद को निलंबित कर दिया गया है। एसपी कार्यालय के मुताबिक दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल शो-रूम पर सात फरवरी की दोपहर 1.55 बजे दो मिथिलेश और धनंजय फोन खरीदने के लिए पहुंचते हैं। दुकान पर पहुंचकर दोनों शोरूम मालिक से सबसे महंगा मोबाइल फोन दिखाने को कहते हैं। महिला दुकानदार दोनों को तीन फोन दिखाती हैं। इसमें से एक पुलिस कर्मी ने जेब से मोबाइल निकालकर शो-रूम के नए फोन से अदला-बदली कर फोन लेता हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों एक दूसरे को देख कर मुस्कुराने लगते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद बिना कोई फोन खरीदे दोनों शो-रूम से निकल जाते हैं। इधर, शो-रूम की मालिक मिलान के लिए जब जब मोबाइल खोजती हैं, तो उन्हें फोन नहीं मिलता। इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने लगती हैं, इसमें मोबाइल की बदली सामने निकलकर आ जाती है। हालांकि जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की, इसके बाद पुलिस अधिकारी दोनों की पहचान के बाद उन्हें बुलवाकर फोन वापस दिलवाते हैं। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर देवेश सिंह ने कहा कि दोनों की विभागीय जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है।