फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पहली घटना मछलीशहर के थलाई और दूसरी घटना सरपतहां के अशरफाबाद के पास हुई। मछलीशहर : सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के थलोई के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार मुंगराबादशाहपुर के सैदानी निवासी उमा शंकर गौतम (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक केके चौबे का कहना है कि मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

सुइथाकलां : सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद बाजार में सोमवार की देर रात पेट्रोल पंप के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के घुसने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए मृतक के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जुनेदपुर निवासी सौरभ यादव (18) पुत्र राजितराम शाम को कादीपुर (मालापुर) सुल्तानपुर शादी में शामिल होकर रात 12 बजे के आसपास वापस घर लौट रहा था। डीह अशरफाबाद बाजार के पास दिवाकर फिलिंग स्टेशन के सामने खड़े ट्रेलर में वह पीछे से बाइक लेकर घुस गया। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
लाडले के मौत की सूचना पर बेसुध हुई सुनीतासुइथाकलां। सोमवार देर रात पेट्रोल पंप के किनारे खड़े ट्रेलर की चपेट में आने से हुई सौरव की मौत की सूचना पर मृतक की मां सुनीता बेसुध हो गई। बस एक ही पुकार कि आखिर कब लौटेगा उसका प्यारा लाडला? उसके इस पुकार पर मौके पर जुटे लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक अपने माता-पिता की सबसे छोटा तीसरे नंबर का पुत्र था। बड़ा भाई रोजी रोटी के सिलसिले में पंजाब रहता है, जबकि दूसरा भाई लखनऊ में रहकर तैयारी करता है। यह भी गांव में माता-पिता के साथ रहकर इसी साल इंटर की परीक्षा पास किया था। सबसे छोटा होने की वजह से वह अपनी मां का लाडला पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें