फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टीबी के 697 संभावित मरीज की जांच में मिले 18 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत जनपद में सोमवार से 21 दिवसीय विशेष टीबी रोगी खोज अभियान शुरू हुआ है। जिले के 331 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है। डीटीओ डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन एकीकृत निक्षय दिवस पर वाह्य रोगी विभाग में 8,109 मरीज देखे गए। इसमें से कुल 697 लोग टीबी संभावित मिले। इनके बलगम स्पुटम ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ब्लाक के डेजिग्नेटेड माइक्रोस्कोपी सेंटर (डीएमसी) पर जांच के लिए भेजा गया। बलगम की जांच से कुल चार टीबी मरीज तथा एक्स-रे के माध्यम से 14 टीबी मरीज पाए गए। अभी तक की जांच में 18 टीबी मरीज खोजे निकाले गए हैं। इनका उपचार भी शुरू हो गया। निक्षय दिवस की कुल ओपीडी के 10 प्रतिशत मरीजों के बलगम की जांच कराने के लिए संदर्भन कराने की अपील की गई। डीपीसी सलिल यादव ने बताया कि अभियान से पूर्व जिला क्षय नियंत्रण केंद्र स्तर से समस्त एनटीईपी स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। एनटीईपी टीमें 16 मई से छह जून के बीच इन स्थानों पर पहुंच कर उपस्थित लोगों की टीबी स्क्रीनिंग करेंगी। कैंप के आयोजन से पहले सभी हेल्थ वेलनेस केंद्र पर जन आरोग्य समिति की बैठक होगी। गांवों में प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक तथा कम्युनिटी की बैठक भी की जा रही है। सभी क्रियाकलापों की रिपोर्ट साप्ताहिक रूप से शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें