फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बदलापुर: कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी ओमनारायण राव (50) प्रा. विद्यालय जगापुर में शिक्षक थे। वे सोमवार को बाइक से कहीं गए थे। शाम को करीब सात बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे और उन्होंने हेलमेट लगाया था। बदलापुर-महराजगंज सड़क से अपने घर की तरफ बाइक से मुड़े थे कि तभी बदलापुर से महराजगंज की ओर जा रही कार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खुटहन:थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हरेंद्र गौतम (26) पिता बच्चू लाल बाइक से सोमवार की शाम समीप के एक गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वो वापस लौटा था। तियरा बाजार में धर्मकांटा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें