फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
बरसठी क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत के बाद र? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
दो अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। रामपुर थाना क्षेत्र के अशवां में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो हो गई। वहीं निगाह क्षेत्र के पिलकथुआ में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत हुई।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के अशवा में करीब दो बजे पंकज सिंह (35) नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर ने गोताखोर बुलाया। गोतोखोरों की मदद से शाम करीब साढ़े छह बजे शव बरामद किया गया।
इसी तरह बरसठी थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार पिकलथुआ गांव निवासी संग्राम गौतम ने अपने घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। नौ दिनों तक पूजन के बाद बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव के एक तालाब में प्रतिमा विसर्जित करने गए। उनके साथ पत्नी सरोजा देवी और उनका 21 वर्ष का बेटा विनय गौतम भी गया था। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद सभी घर की तरफ चले तो विनय गौतम ने अपनी माता से बोला कि हम तालाब में नहा लें तब चलते हैं। इसके बाद पिता संग्राम और माता सरोजा देवी तालाब के किनारे बैठ गए। उनका बेटा विनय गौतम नहाने लगा। तालाब में उतरा और पैर फिसल गया। जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। जब युवक तालाब में डूबने लगा तो माता और पिता बचाने के लिए चिल्लाने लगे। मूर्ति विसर्जन के लिए आए अन्य लोगों हलचल मच गई। थोड़ी देर के बाद गांव का ही एक युवक नरेंद्र कुमार तालाब में कूद, लेकिन तब तक विनय डूब चुका था। काफी देर तक खोजने के बाद भी पता नहीं चला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचीं एसडीएम मड़ियाहूं अर्चना ओझा, सीओ अशोक कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से शाम करीब साढ़े छह बजे शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें