फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच पूरी नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रधानों की चल रही जांच की समीक्षा की गई। जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि समय से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। अब तक एक भी जांच नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जांच अधिकारियों की बैठक ऐसे अधिकारी जो एक भी जांच नहीं किए हैं उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा।
पीडब्ल्यूडी, आबकारी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, एमए जिला पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जितनी भी जांच दी गई है जल्द पूरा कर रिपोर्ट दें। जांच में कोई शिकायत न मिले। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें