फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू की चपेट में आने से छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद से दोनों गांवों के लोग सहमें हुए हैं। गांव में किसी को बुखार होने पर लोग डेंगू की चपेट में आने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

खुटहन: क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी डेंगू से पीड़ित स्नातक की छात्रा की रविवार की सुबह जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी लंकेश बिंद की 19 वर्षीय पुत्री जो स्नातक की छात्रा थी। एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार से पीड़ित हो गई। परिजन उसे सीएससी ले गये। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां ले जाकर उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। जहां शनिवार की रात उसकी हालत और बिगड़ गयी। सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों को चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत डेंगू के चपेट मे आने से हुई है।
मुंगराबादशाहपुर: पवांरा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में डेगूं की चपेट में आने से गांव निवासी तुलसी राम बिंद (45) की मौत हो गई। तुलसी को एक पखवारे से बुखार आ रहा था। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सतहरिया में बुखार का इलाज परिजनों द्वारा कराया गया। लेकिन आराम नहीं मिला। पिछले दो दिन पहले हालत बिगड़ी तो कस्बे के एक निजी हास्पिटल में परिजनों ने तुलसी राम बिंद को भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर शनिवार की देर शाम परिजन इलाहाबाद ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। इसी गांव में बीते मंगलवार को डेंगू की चपेट मे आने से नन्द लाल मिश्रा (50) की वाराणसी के बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें