शाहगंज। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के निर्देश पर पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो बोटों दिनेश कांत और रविकांत यादव पर पुलिस ने अभद्र व्यवहार, तोड़फोड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी केदारनाथ जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भादी गांव स्थित आजमगढ़ मार्ग पर भूमि है। उस पर जायसवाल विद्या मंदिर स्कूल व आगे के हिस्से में दुकानें बनी हैं। पूर्व सांसद उमाकांत अपने दो पुत्रों दिनेश कांत, रविकांत के साथ 18 अगस्त को किराएदार राजेश गुप्ता के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। दुकान को तत्काल खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दुकानदार को गालियां दीं और दुकान से 50 हजार रुपये से अधिक की दवाएं बाहर फेंक दीं। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी तत्काल दुकानें खाली करके के लिए धमकाया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सांसद व उनके दो पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।