फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण को लेकर दो पक्ष आमने सामने. वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में धर्मांतरण की सूचना पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। शनिवार की इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बभनियांव गांव में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने एक अनुसूचित जाति के परिवार में दूसरे धर्म से जुड़ने की सूचना हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को दी। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति के लोग भी सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ से टकराव की स्थिति बन आई। उसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में लोग लाठी-डंडे से लैस दिख रहे हैं। जंघई चौकी इंचार्ज हरि नारायण पटेल ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को चौकी पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें