फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविार को भंडारी तिराहे के पास एक मुठभेड़ में अल्टो कार सवार दो बदमाशों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर बदमाश हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजीव कुमार मिश्र मय फोर्स के साथ भण्डारी तिराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार दो बदमाश रसूलाबाद तिराहे की तरफ से गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने रसूलाबाद तिराहे पर घेराबंदी की। तभी वहां पहुंचा कार में सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो बदमाशों के पास से एक पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों में से एक सचिन यादव आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के जिरिकपुर गांव का है जबकि दूसरा राजेश उर्फ शशि प्रकाश सोनकर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस पर प्राण घातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें