फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और कोहरे में गई दो की जान...

विज्ञापन
01- शीतलहर बढ़ने के बाद ओलन्दगंज में अपने शरीर को पूरी तरह से ढंककर जाता वृद्ध। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
---
विज्ञापन

जौनपुर। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। ठंड और कोहरे के चलते मंगलवार को महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जफराबाद में महिला ठंड की चपेट में आई गई, जबकि मछलीशहर में सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहा युवक को बोलेरो ने कुचल दिया।
मछलीशहर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर गांव निवासी रमेश चंद्र (42) जौनपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। हाईवे पर घना कोहरा होने के चलते तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े रमेश को चपेट में ले लिया। गंभीर हाल में उन्हें मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को केवला देवी (46) पत्नी राजदेव राजभर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक केवला देवी के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। उन्हें निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर परिजन घर ले आए। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड को कारण बताया है। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि ठंड से किसी की मौत की खबर उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

कोहरे की रजाई में दुबका रहा सूरज
जौनपुर। ठंड और गलन से जनजीवन बेहाल है। मंगलवार को दिन भर वातावरण में कोहरा छाया रहा। सूर्य के दर्शन के लिए लोग तरस गए। कोहरे से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। सर्द हवाओं के बीच ठिठुरते लोगों को अलाव की गर्मी ने राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान तो आठ डिग्री सेंटीग्रेड ही बना रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर नहीं चढ़ पाया। वातावरण में 83 फीसद तक नमी बनी रही। तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से हाड़ कांप गए। घने कोहरे में ठंड से ठिठुरते हुए ही बच्चे स्कूल पहुंचे। सोमवार को तो सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप निकल गई थी, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन सूरज निकलने की आस में लोग आसमान ही निहारते रह गए। लोग जिला प्रशासन से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है। मछलीशहर क्षेत्र में भी दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी स्तर से कंबल का वितरण न होने से गरीबों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें