फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
09- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मोड़ के पास इनामियां बदमाश से मुठभेड़ में घायल सिंपाही। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के मोड़ के पास सोमवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश राय सिंह यादव निवासी मझलीपट्टी थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि बदमाश की गोली से सिपाही संजय यादव के दाहिनी बाजू में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार इनामी के खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर के थानों में लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, धोखाधड़ी के 21 मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना अध्यक्ष सराय ख्वाजा योगेंद्र यादव ,लाइन बाजार के थाना अध्यक्ष संजीव मिश्रा और क्राइम ब्रांच के प्रभारी बालेंद्र यादव सोमवार की भोर में करीब चार बजे वे सिद्दीकपुर तिराहे के पास बातचीत कर रहे थे । उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी बदमाश सुल्तानपुर गांव की ओर से होकर कहीं जाने वाला है। पुलिस ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीछे सुल्तानपुर गांव के मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। एक बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं जिसमें बाइक सवार के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव निवासी राय सिंह यादव उर्फ राय साहब के रूप में हुई । बदमाश की गोली से सराय ख्वाजा थाने में तैनात सिपाही संजय यादव भी घायल हो गए। सिपाही संजय के दाहिने बाजू में गोली लगी है । दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से 303 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उसके पास से मिली बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
जौनपुर। सरायख्लाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्ता करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सरायख्वाजा योगेन्द्र यादव, लाइनबाजार थाने के इंस्पेक्टर संजीव मिश्र, स्वाट टीम के प्रभारी बालेन्द्र यादव, सर्विलांस टीम के प्रभारी अगमदास उप निरीक्षक अवधनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रामकृत यादव, प्रदीप यादव, अमित सिंह, सुशील सिंह, जयसिल तिवारी, कांस्टेबल कमलेश कुमार, दीपक मिश्र, रितम कुमार, रिंकू सिंह, पंकज पुरी , सत्यप्रकाश सिंह, विजय यादव, धनंजय पाठक, दिलीप सिंह, संजय यादव, गोपाल तिवारी, कन्हैया कुमार, अरूण कुमार यादव, भाष्करानंद सिंह, अभिमन्यु यादव, अनिल कुमार यादव, रणजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें