फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत में दो घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर ग्राम जहांसापुर के समीप रविवार को ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के ग्राम गढ़ी टकरा निवासी चालक शिवम सिंह (27) पुत्र दिनेश सिंह और खलासी जय मंगल सिंह (23) पुत्र नायक सिंह ट्रेलर लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। ट्रक जौनपुर की तरफ जा रहा था। आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर चालक और खलासी को जहां ज्यादा चोट आई, वहीं ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हुआ। इसका फायदा उठाकर वह ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। एंबुलेंस से दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें