फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 केंद्रों पर 18 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन की तैयारी हो चुकी है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। श्रमिकों को बचाने के लिए भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। 14 जून से सरकार रेहड़ी-ठेला वालों और दिहाड़ी मजूदरों के लिए भी अलग से वैक्सीनेशन बूथ संचालित करेगी। ऑटो, टेंपो चालकों को वैक्सीनेशन के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर में टीकाकरण बूथ बनाया गया है, जबकि रेहड़ी-ठेला वालों और दिहाड़ी मजूदरों के लिए नगर पालिका परिसर में बूथ बनाकर वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि श्रमिकों के लिए अलग से बूथ बनाकर टीका लगाया जाए। इसी के तहत दो केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। सरकार के निर्देश पर रोजाना कमाने खाने वालों के लिए भी व्यवस्था की गई है। मसलन ऑटो, टेंपो, चालक व फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए भी केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 14 जून से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। चालकों के लिए एआरटीओ कार्यालय और फेरी फल-सब्जी वालों के लिए पालिका परिषद के दफ्तरों में बूथ बनाया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद नगर पालिका परिसर और एआरटीओ कार्यालय परिसर में बूथ बना दिए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। रविवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीकाकरण की तैयारी की समीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सक्रियता के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें