मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग अलग हादसों में घायल वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी फूलचंद्र 70 किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। उधर मछलीशहर कस्बे के पूरादोसी मोहल्ला निवासी रामसेवक 40 बाइक से कहीं जा रहे थे। वह कस्बे में पहुंचे थे तभी टेम्पो की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।