शाहगंज क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें पप्पू (35) पुत्र सीताराम घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एक अन्य घटना में जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से कलीम व दूसरे पक्ष से शैलेश घायल हो गए।