संवाद न्यूज एजेंसी
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा ब्लॉक के समीप पकड़ी चौराहे पर मंगलवार सुबह नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया।
इन युवतियों ने मिठाई व गुटखा खाने के बाद ठंडा पानी न देने पर दुकानदार को गाली-गलौज देते हुए दुकान की कांच को तोड़ दिया। मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस से भी बदसलूकी की। हालांकि भीड़ के बीच ही ऑटो पर सवार होकर दोनों युवतियां जौनपुर की तरफ चली गई। वहीं सोमवार की रात्रि बक्शा में एक ढाबे पर महिला ने शराब के नशे में हंगामा किया। पकड़ी चौराहे पर रामअजोर यादव की मिठाई व चाय पान की दुकान है। दुकान पर बेटे प्रशांत बैठे थे। सुबह नौ बजे दो युवतियों ने पहुंच दुकानदार से मिठाई व गुटखा लेने के बाद ठंडे पानी की मांग की। दुकानदार ने बताया कि रात में लाइट नहीं थी पानी ठंडा नहीं मिलेगा, जिस पर युवतियां दुकानदार पर भड़क गई।
युवतियों ने गाली-गलौज करने के साथ ईंट से दुकान के कांच के शोकेश तोड़ दिए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर फतेहगंज चौकी प्रभारी महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचकर रोकने की कोशिश की लेकिन वे उलझ गई। दर्जनों लोग वीडियो बनाने ेगी। पुलिस एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की कोशिश की लेकिन वे एंबुलेंस पर नहीं बैठी। चली गईं।