जौनपुर। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को नगर के एक होटल में हुई। इस दौरान दलित समाज के 24 लोगों ने बसपा छोड़ सपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि 2027 के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। साथ ही पीडीए विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर बर्फी को बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी जिले और प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बैठक में पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद