फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो डायग्नोस्टिक केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा पर तैनात दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले वहीं डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सिर्फ कर्मचारी ही मौजूद मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने सबसे पहले दवा काउंटर पर पंहुचे जहां मौके पर मौजूद फर्मासिस्ट अशोक कुमार त्रिपाठी व कृष्ण कुमार से अलमिंडा जोल, कैल्शियम, आई ड्राप, आदि दवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसमें संविदा पर तैनात डा. राजेंद्र कुमार व डॉ. कुनाल यादव अनुपस्थित मिले। साफ सफाई नहीं होने से नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम ने दो डायग्नोस्टिक केंद्रों की जांच की, जहां मौके पर केवल कर्मचारी मिले, जबकि चिकित्सक नदारद मिले। उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने बताया कि सीएचसी में अनुपस्थित दोनों संविदा चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया, डायग्नोस्टिक केंद्रों पर कोई नहीं मिला, सिर्फ कर्मचारी ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें