सतहरिया। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के हाकिंस कूकर व टीएमटी सरिया फैक्ट्री की ओर से शनिवार को आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कुल चार लाख रुपये का चेक दिया। इन दोनों कंपनियों के मालिकों ने डीएम मनीष कुमार वर्मा व डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग एसएस रावत की ओर से कोरोना महामारी में सहयोग के लिए आह्रावन करने के क्रम में किया है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उद्यमियों से सहयोग करने का आह्वान किया था, जिसके क्रम में डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग एसएस रावत ने भी उद्यमियों से ऑक्सीजन प्लांट के लिए सहयोग करने के लिए अपील की। इस पर औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित उद्यमियों ने सहयोग धनराशि देने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को हाकिंस कूकर फैक्ट्री के हेड डब्लूजेमेककिटा व जनरल मैनेजर सीवी श्रीवास्तव ने सीडा कार्यालय में जाकर सतहरिया में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए ढाई लाख का चेक और टीएमटी सरिया के मालिक फूलचंद्र यादव दरोगा ने भी डेढ़ लाख रुपए की धनराशि डिप्टी कमिश्नर उद्योग को सौंपा। इस मौके पर सहायक लेखाकार मनोज कुमार सिंह व लिपिक रविन्द्र नाथ यादव मौजूद रहे।