फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116.35 लाख से बनेगा गोमती नदी पर दो पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गोमती नदी पर पीपा का दो पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 116.35 लाख रुपये की स्वीकृति भी हो गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द काम शुरू होगा। इससे शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के प्रयास से गोमती नदी में दो पांटून सेतु (पीपे का पुल) के निर्माण की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। राज्यमंत्री ने बताया कि एक पांटून सेतु सिपाह अचला देवी घाट के पास से मियांपुर तक बनेगा, जिसकी लागत 57.29 लाख रुपये है। यहां गोमती नदी पर पांटून सेतु (पीपे का पुल) बनने से शाहगंज, खेतासराय, मुफ्तीगंज, केराकत, चंदवक, गौराबादशाहपुर आदि जगह के लोगों को कलेक्ट्रेट, दीवानी कचहरी आदि जगह जाने में सुविधा मिलेगी, दूरी भी कम हो जाएगी और जनता को जाम की समस्या से काफी निजात मिलेगी। दूसरा पांटून सेतु मुबारकपुर से खानपुर संपर्क मार्ग के आगे गोमती नदी के बलूवा घाट के पास निर्माण होगा। इसकी लागत 59.06 लाख रुपये है। इस पीपे के पुल के निर्माण से गांव वालों को इस पार से उस पार बाजार या किसी गांव में जाने के लिए 20 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता था। इस पीपा के पुल के बन जाने से सदर विधानसभा के साथ-साथ बदलापुर विधानसभा, मल्हनी विधानसभा और शाहगंज विधानसभा के लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस दो पांटून सेतु (पीपे के पुल) स्वीकृति के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 पुल बनने जा रहा है, जिसमें दो पीपे का पुल, शास्त्री ब्रिज समानांतर पुल और प्यारेपुर कलीचाबाद गोमती नदी पर शीघ्र सेतु निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें