फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो कारें टकराईं महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहा पर बुधवार को करीब तीन बजे आगे पीछे चल रही दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इससे एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

शिवपुर वाराणसी के व्यापारी सुरेश कुमार यादव निवासी आजमगढ़ कार से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। अचानक एक बाइक सवार जलालपुर चौराहे पर सड़क पार करने लगा जिससे कार चालक ने ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही महाराष्ट्र के पुणे के श्रद्धालुओं की कार ने आगे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार आशा अंकुशपुरी घायल हो गई। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी रेहटी भेजा गया। महिला के साथ इनका पुत्र संदीप, श्याम प्रजापति, लवकुश यादव निवासी प्रयागराज बाल- बाल बच गए। कार का पिछला हिस्सा और श्रद्धालुओं की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें