फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : बीच बाजार टकराई कार, पांच हुए घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल में चल रहा ईलाज

Wed, 05 Feb 2025 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

फतेहगंज बाजार के पास अर्टिका कार व स्कार्पियो की टक्कर पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल रहा।
 
विज्ञापन
दो कारों की आपसी टक्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के समीप प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की देररात्री अर्टिका कार एवं स्कार्पियो की टक्कर में कार सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों के बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के समीप रात करीब 1:30 बजे जंघई बाजार निवासी मठोई गांव निवासी अर्टिका कार सवार 28 वर्षीय सुनील कुमार यादव, 30 वर्षीय मंजू यादव, 10 वर्षीय अदिति, 15 वर्षीय साक्षी यादव, 12 वर्षीय शिवम् यादव सिटी स्टेशन से उतरकर अपने घर जा रहें थे।

कार सवार लोग जैसे ही फतेहगंज बाजार के समीप एक ढाबे के पास पहुँचे सामने से आ रही स्कार्पियो चालक अपनी कार को अचानक मोड़ दिया उसी समय पहुँची अर्टिका कार स्कार्पियो से जा टकराई। टक्कर होते ही कार में चीख पुकार मच गई। बाजार में ही मौजूद पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने पहुँच कार सवार घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची 108 नम्बर एम्बुलेंस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें