फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: जौनपुर में ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत, बहन को सामान पहुंचाने आ रहे थे दोनों

Thu, 18 Sep 2025 10:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पढ़ाई कर रही बहन को सामान पहुंचाने आ रहे दो सगे भाई हादसे के शिकार हो गए। ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जौनपुर में दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर नसीबसराय बाजार में बृहस्पतिवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी रंजीत यादव की बेटी कुमारी श्रेयांसी इमामपुर बाजार में किराये के कमरे में रहकर यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। शाम लगभग साढ़े सात बजे श्रेयांसी के सगे भाई प्रियांशू (19) और आयुष यादव (11) घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। ॉ

विज्ञापन


बहन ने पुलिस को दी तहरीर
दोनों भाई धमौर नसीबसराय में पहुंचे थे तभी सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना को लेकर श्रेयांसी ने थाने में तहरीर दिया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में स्वामी प्रसाद का तंज: सपा व भाजपा जंगलराज के पोषक, कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल

उधर, थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें