यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अंशु सिंह के माता-पिता दोनों पहले ही खत्म हो गए हो गए थे, जबकि रुद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं। दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
जौनपुर में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए गए दो युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। बालवरगंज निवासी आनंद गुप्ता (28) दोपहर बाद दोस्तों के साथ हिम्मत नगर स्थित कारूबीर घाट पर नहाने के लिए गया था। कुछ देर तक वह पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
इसके बाद ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शाम को उसका शव निकलवाया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और छिटपुट कार्य करके घर का खर्चा चलाता था। उधर, बरईपार मछलीशहर कोतवाली के सकरा गांव निवासी व अधिवक्ता चंद्रप्रकाश पांडेय का बेटा प्रशांत (18) शुक्रवार को गांव के लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था।
गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। 45 मिनट के प्रयास के बाद लोगों ने प्रशांत को खोज निकाला। इसके बाद उसे लेकर मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत दो बहनों में इकलौता था। वहीं, घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने फेसबुक पेज पर घटना को लेकर शोक जताया है।