फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में शुक्रवार की देर शाम को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर निवासी कुलदीप कुमार (18), प्रदीप कुमार (20) सतहरिया में किसी काम के लिए आए थे। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर मछलीशहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कुलदीप कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें