एक माह पूर्व बाजार में सिलाई सीखने गई गांव की एक युवती को अपने साथ लेकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलस के अनुसार, आरोपी राकेश सरोज उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आरोपी युवती को लेकर मुंबई भाग गया था। पुलिस का दबाव पड़ते ही उसने युवती को लाकर घर पर छोड़ दिया था। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया।