फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे घर

Mon, 07 Nov 2022 10:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
उदय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई। दोनों एक बाइक एजेंसी में काम करते थे। ड्यूटी खत्म होने पर दोनों घर जा रहे थे। क्षेत्र के छबवां गांव निवासी उदय (32) पुत्र श्रीनाथ के साथ उसी गांव निवासी विनोद सिंह (45) पुत्र तिलकधारी बाइक पर सवार होकर बीबीगंज स्थिति एक बाइक एजेंसी से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


क्षेत्र के अतरडीहा गांव के समीप सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उदय की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय जाते समय रास्ते में उदय की भी मौत हो गई। इस खबर से दोनों के परिजनों मे कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कार चालक को भी पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें