फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के रामबाबू ने कौशाम्बी के राजेश को दी पटकनी

विज्ञापन
राजाबाजार स्थित चरियाही मिनी स्टेडियम में आयोजित क़ुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहल? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
राजाबाजार । क्षेत्र के महराजगंज चरियाही गांव के स्टेडियम में रविवार को हुई कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के रामबाबू ने कौशांबी को पटकनी दे दी।
विज्ञापन

पहलवान दयाशंकर यादव की ओर से आयोजित दंगल में भदोही, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी आदि जिले के पहलवानों ने भाग लिया। वाराणसी के रामबाबू ने कौशांबी के पहलवान राजेश को पटकनी दी। जौनपुर के पहलवान शिवकुमार ने भदोही के पहलवान शमशेर को अपने दांवपेंच से मात्र छह मिनट में ही धूल चटा दी।
विज्ञापन

सुजानगंज के सत्यम ने मडियाहूं के आशीष को हराया। प्यारेपुर के अनूप ने प्रयागराज के पहलवान दिवाकर को पटकनी दी। पिलपिछा के छोटू पहलवान ने सिरकोनी के राज को हराया। अरविंद ने अभिषेक को, सचिन कुमार ने अमित को अनुराग ने मोहित को तौफीक ने राज बिंद को आसमान दिखाया। करीब छह जोड़ी बराबरी पर रही। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किए। कहा कि कुश्ती में पटकनी देना भी कला है। इस मौके पर रमापति यादव, दीनानाथ सिह, रामजतन यादव, ग्राम प्रधान बृजलाल यादव, राजबली यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें