फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
सिकरारा के देहजुरी गांव मे रोते विलखते प्रियेश लाखा के परिजन । संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी मोड़ के पास रविवार की रात ट्रेलर के टकराकर बाइक से जा रहे दो युवकों की जान चली गई जबकि तीसरा घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा रइया (गुलजारगंज बाजार) के ग्राम प्रधान पंकज जायसवाल का भाई विनोद जायसवाल उर्फ बोदर (32) देहजुरी गांव के प्रियेश उर्फ लाखा यादव(28) और शेरवा गांव के अजीत यादव (26) के साथ रविवार की रात समाधगंज से भोजन करके बाइक से घर लौट रहा था। बाइक लाखा चला रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे टेकारी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मछलीशहर से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रेलर से होकर टकरा गए। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे तीनों युवकों को अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे। प्रियेश व विनोद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि अजीत छटपटा रहा था। उसे तुरंत अस्पताल भेजवाया गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायल को पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सुबह परिवार वाले शव ले गे। ग्राम प्रधान पंकज जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक प्रियेश उर्फ लाखा यादव की फाइल फोटो- फोटो : JAUNPUR

मृतक विनोद जायसवाल कीफाइल फोटो- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें