फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति सहित पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में एक विवाहिता का शव छत पर लगे लोहे के राड में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। मायके वालों ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जरौटा (ओझापुर) गांव की महिला चंदा देवी (30) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि उसने शाम करीब पांच बजे अपने कमरे का चैनल बंद कर लिया था। पति, जेठ, जेठानी सब खेत में काम करने गए थे। घर लौटने पर बच्चों को रोते हुए देख परिजन छत पर गए तो देखा कि वह छत पर लगे लोहे के राड के सहारे फंदे से लटकी हुई है। चंदा के दो बच्चे प्रियांशु (7), परी (2) हैं। सूचना मिलने पर वाराणसी के अनेई सोनपुरवा गांव से चंदा के पिता महेंद्र कुमार पटेल भी पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे तो मायके वालों से उनकी कहासुनी भी हुई। विवाहिता के पिता का कहना था कि उसकी बेटी को तीन साल से ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। उसने आरोप लगाया कि बेटी की पिटाई करने के बाद उसे फंदे से लटकाया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति शिवशंकर पटेल, जेठ रविशंकर पटेल, ससुर बंशीधर पटेल, जेठानी संगीता और शकुंतला के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें