तमंचा और चापड़ के साथ दो गिरफ्तार
खेतासराय/राजाबाजार। खेतासराय थाने की पुलिस ने अंतरजनपदीय बदमाश को तमंचे के साथ और महराजगंज थाने की पुलिस ने एक बदमाश को चापड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खेतासराय के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानीकला हाल्ट के पास लूट की नीयत से टहल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसने अपना नाम मो. तारिक निवासी कुतुबुद्दीन मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ बताया। उसके खिलाफ वाराणसी और आजमगढ़ में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। राजाबाजार: महराजगंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोहरियांव गांव में नहर पुलिया के पास एक युवक को चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अनुराग शर्मा निवासी मेड़डा थाना ललगंज मिर्जापुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।