फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा के लिए डीएम से मिले पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मां लक्ष्मी पूजनोत्सव को लेकर श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए 12 से 16 नवंबर तक चलने वाले लक्ष्मी पूजा के लिए अनुमति मांगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूजन की अनुमति मांगी। बताया कि धनतेरस को प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाता है। गोवर्धन पूजा के बाद विसर्जन करने की परंपरा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए परंपरा का निवर्हन किया जाए। प्रशासनिक व्यवस्था पूर्व की भांति इस बार भी मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद बबलू, महासचिव लाल बहादुर यादव नैपाली, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें