सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में 17 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस लूटकांड में शामिल दो युवकों को लूट के रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ल के मुताबिक लूटे गए कुल 40 हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए युवकों की पहचान जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित ओइना गांव निवासी नन्द कुमार तिवारी उर्फ नन्दू पुत्र स्व.राधेश्याम तिवारी तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के विपिन तिवारी पुत्र राम धारी तिवारी के रूप में हुई। फरार अन्य दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।