फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान सलारपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से दो बदमाशों से तमंचा व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से एक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर के जरिये पता चला कि सलारपुर पेट्रोल पंप के समीप तीन बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठे हैं। सक्रिय पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके पर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम शिवा राव उर्फ सोनू निवासी चकिया हसनपुर थाना जफराबाद, दूसरे ने सलारपुर निवासी कृष्णा सरोज बताया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें