फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद सपा बूथ अध्यक्ष राजेश यादव नाटे का शव मंगलवार की देर शाम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां स्थित घर पहुंचा। सीओ सिटी आयुष श्रीवास्व ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव और मुखबिर कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

देर रात पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार राम घाट पर किया। मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग प्रकरण को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि मामले में राहुल, यादव, रायसाहब , उदयराज के यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी राहुल यादव का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें सपा नेता राजेश यादव विरोध करते थे। इस मामले में प्रेमिका की पहले ही मौत हो चुकी है।
इसको लेकर आरोपी काफी आक्रोशित था। भाभी माधुरी देवी का आरोप है कि राहुल यादव व कुछ अज्ञात ने मिलकर उसके देवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
इसकी पुष्टि ग्रामीणों ने भी की है। लोगों का कहना है कि घर से दूर घटनास्थल पर कुछ लोगों के विवाद करते देखे गए, जब तक लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण पहुंचे तब तक घटना स्थल से हमलावर भाग गए। मौके पर राजेश का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस से मिलने पहुंचे परिजन व ग्रामीण : घटना से आहत होते हुए मंगलवार की दोपहर परिजन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान 50 की संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने एसपी से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
कृषि थी राजेश की आजीविका का मुख्य साधन : कृषि राजेश उर्फ नाटे यादव की आजीविका का मुख्य साधन था। उनके खेत में गन्ना पेराई की मशीन के अलग-अलग किए कलपुर्जे उसी तरह बिखरे पड़े थे।
सोमवार की शाम राजेश मशीन के खराब कलपुर्जे को खरीदने के लिए रामदयाल गंज गए थे, और घर लौटते समय घर से 2 किमी पहले आम के बगीचे में बदमाशों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें